शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नहाते समय करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत

Connect News 24

Class 10 student dies of electrocution while taking a bath

मृतक अंशुल का फाइल फोटो।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में बृहस्पतिवार सुबह हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी संदीप शुक्ला के 17 वर्षीय बेटे अंशुल शुक्ला की घर के बाथरूम में नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई।

अंशुल शुक्ला नगर के अनुराधा ज्ञान स्थली में दसवीं का छात्र था। सुबह करीब दस बजे अंशुल बाथरूम में खड़े होकर नहा रहा था। परिजन के अनुसार, अंशुल ने मग में पानी लेकर सिर पर डाला। इस दौरान पास से निकले बिजली के तार में मग की डंडी फंसने से तार टूट गया और वह अंशुल के ऊपर गिर गया। करंट लगने से तेज झटके के साथ अंशुल बाथरूम के दरवाजे पर गिर गया।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने बिजली की लाइन काटी और अंशुल को सीएचसी लेकर पहुंचे, परन्तु गंभीर हालत के चलते उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button