Shahjahanpur News: सीओ ने पकड़ी कच्ची शराब, एसओजी ने जुआ, लापरवाही पर तीन सिपाही निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही थाने के तीन सिपाहियों को अपने क्षेत्र में लापरवाही करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उनकी बीट में कच्ची शराब का धंधा होने व जुआ होने की शिकायत की पुष्टि हुई थी। एसपी ने तीनों पर कार्रवाई कर दी।
रविवार की सुबह सीओ सदर अमित चौरसिया ने कांट की क्यूआरटी टीम के साथ निगोही के ईसापुर, मिलकिया व पलिया गांव में छापा मारा था। पलिया में उन्हें कच्ची शराब बनते मिली थी। इसी तरह एसओजी ने निगोही पुलिस के साथ क्षेत्र में नौ जुआरियों समेत तीन लाख से अधिक रुपये बरामद किए थे। क्षेत्र में जुआ और शराब का कारोबार होने के बाद भी बीट के सिपाहियों ने संज्ञान नहीं लिया।
एसपी के पास रिपोर्ट आने के बाद तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि सिपाही सचिन, मोहित भाटिया, सचिन नागर का निलंबन किया गया।