शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
खुटार। गांव टाह खुर्द कलां निवासी इमरान ने बहन का दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में बहनोई सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इमरान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन रूबी का निकाह तीन साल पहले जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव अमीननगर निवासी साबान के साथ किया था। निकाह के कुछ दिन बाद ही साबान और उसके परिवार वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर रूबी का उत्पीड़न करने लगे। कुछ दिन पहले उनकी बहन को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया और मायके छोड़ गए। पुलिस ने रूबी के पति साबान, ससुर इबरार, सास शकीला, ननद रुकसार, सरबीन, ननदोई सहामद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद