शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: श्री शिव महापुराण कथा व रुद्राभिषेक का समापन

भंडारा में प्रसाद वितरण करते नीरज वाजपेयी
शाहजहांपुर। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से जीआईसी खेल मैदान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक के समापन पर भंडारा कराया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला। इसमें सैकड़ों लोगों ने सब्जी, पूड़ी और हलवा का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य आयोजक हरिशरण वाजपेयी, सीमा वाजपेयी, अध्यक्ष दीपक शर्मा, मीना शर्मा, प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सचिन बाथम, अवधेश दीक्षित, मुकेश गुप्ता, मिंटू, कुलदीप गुप्ता, सतीश वर्मा, विश्वमोहन वाजपेयी, अभिषेक वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद