शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डसने के बाद झोंपड़ी के दरवाजे पर बैठ गया कोबरा, इलाज में देरी से हो गई मौत

Connect News 24

Cobra sat at the door of the hut after being bitten, died due to delay in treatment

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते परिजन

शाहजहांपुर। मिर्जापुर के बहेरिया गांव में झोंपड़ी में रहने वाले साधु रामभजन (65) को नाग ने डस लिया और फिर वहीं आधे घंटे तक दरवाजे के पास ही फन फैलाए बैठा रहा। नाग के जाने के बाद घर पहुंचे रामभजन को परिजन फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल ले गए। इलाज में देरी के कारण उनकी मौत हो गई।

रामभजन साधु हो गए थे और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में झोंपड़ी डालकर रहने लगे थे। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह झोंपड़ी में लेटे हुए थे। तभी छप्पर से एक नाग उनके ऊपर गिरा और उनके दाहिने हाथ में डस लिया। डसने पर रामभजन ने हाथ झटका तो नाग दूर जा गिरा। इसके बाद वह झोंपड़ी के दरवाजे पर फन फैलाकर बैठ गया। 30 मिनट तक वहीं बैठा रहा। उसके हटने के बाद रामभजन घर गए और परिजनों को पूरी जानकारी दी। तब तक रामभजन पर जहर का असर होने लगा था।

परिजन उन्हें फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। शाम करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रामभजन की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके परिवार में बेटे सुभाष और संतोष हैं।

ये बरतें सावधानी

बारिश के मौसम में सांप और नाग के काटने के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सांप या नाग काटने पर घबराएं नहीं। इसके चलते दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ.एमएल अग्रवाल ने बताया कि सांप या नाग के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल भी न पड़ें। मरीज को तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button