मनोरंजन

सीमा और अंजू की कहानी से कनेक्ट नहीं कर पा रहे सनी देओल, बोले- ‘ऐसा पहले नहीं था..’

Connect News 24

Sunny Deol On Seema-Anju: रिलीज से पहले ही फिल्म ‘गदर 2’ का बज बना हुआ है. जहां गदर एक आइकॉनिक फिल्म थी उसी तरह इस फिल्म को भी लोगों को उतनी ही उम्मीदे हैं. तारा सिंह को लोग फिर पाकिस्तान में जाकर एक नई कहानी गढ़ते देखने के लिए लोग खासे एक्साइटेड हैं, लेकिन क्या आपको पता था कि सनी देओल को नहीं पता था कि ‘गदर 2’ बने? हाल ही में सनी ने इसके पीछे का कारण बताया है.

वहीं जहां इस फिल्म में सनी जहां भारत से पाकिस्तान अपने बेटे को बचाने के लिए जाते दिखाई देंगे इसी बीच उन्होंने पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गईं अंजू के बारे में बात की है.

‘गदर 2’ नहीं बनने देना चाहते थे सनी देओल
आजतक को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि मैं नहीं चाहता था कि गदर 2 बने लेकिन कहानी लिखी गई फिल्म भी बनाई गई जो अब 22 साल बाद आ रही है. ये एक फैमिली फिल्म है और उनके तारा सिंह के किरदार को हर कोई देखना चाहता है. वहीं अमीषा पटेल, सकीना नाम की एक ऐसी पाकिस्तानी महिला के किरदार में हैं, जो पति से बहुत प्यार करती है.

सीमा-अंजू की कहानी से नहीं जुड़ पाए सनी देओल
इसी इंटरव्यू में बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि वो सीमा हैदर की कहानी से नहीं जुड़ पाए. उन्होंने कहा, अब टेकनीक में काफी बदलाव आ चुका है तो अब लोग एप्स के जरिए मिलते हैं, बात करते हैं, लेकिन ऐसा पहले नहीं था. सनी देओल ने कहा कि वो अंजू और सीमा हैदर की टीवी पर दिखाई जा रही कहानी से जुड़ नहीं पाए.

धड़ाधड़ हो रही एडवांस बुकिंग
गदर 2 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये फिल्म सभी को पछाड़ते हुए तेजी से आगे बड़ रही है. फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों में इसका खासा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ते हुए 30,000 टिकट्स बेच दी हैं.

यह भी पढ़ें: Ileana D’cruz ने दिया बेटे को जन्म, बच्चे की फोटो पोस्ट कर शेयर की खुशखबरी, रिवील किया यूनिक नाम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button