शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सर्जन और चिकित्साधीक्षक के बीच रार की जांच करेगी कमेटी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 07 May 2023 12:56 AM IST

शाहजहांपुर। पुवायां सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार और सर्जन डॉ. रामकुमार के बीच मन-मुटाव से गंभीर हुईं परिस्थितियों की जांच कराई जाएगी। सीएमएस डॉ. आरके गौतम ने सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए महिला डॉक्टर की नियुक्ति भी कर दी गई है।

सर्जन डॉ. रामकुमार ने सीएमओ को पत्र भेजकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सर्जन ने सीएचसी का जनरेटर नहीं चलने और अंधेरे में ऑपरेशन न करने की बात कहते हुए पत्राचार किया था। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक पर द्वेष भावना से काम करने का आरोप भी लगाया था। दोनों डॉक्टरों की आपसी रार के कारण सीएचसी में ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने पर सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने इसका संज्ञान लिया। शनिवार को सीएमओ ने सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। कमेटी मामले की जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट सौंपेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button