बरेली

शिक्षक की करतूत: शादी का झांसा देकर सात साल तक किया छात्रा का यौन शोषण, दो बार कराया गर्भपात

Connect News 24

teacher physical abused girl student for seven years on the pretext of marriage in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना शाही क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी शिक्षक सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

युवती ने बताया कि 2016 में वह कक्षा 10 की छात्रा थी। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। पिता ने उसे एक प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अखिलेश निवासी आनंदपुर के पास कोचिंग पढ़ने भेजा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। 

दो बार कराया गर्भपात 

वर्ष 2017 में जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। एक और बार उसने गर्भपात कराया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button