शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने का कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Connect News 24

Congressmen protest against awarding Gandhi Peace Prize to Gita Press

कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसं

शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार को दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि गीता प्रकाशन प्रेस को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। बताया कि गीता प्रकाशन से संबद्ध पत्रिका कल्याण में बाबा साहब आंबेडकर पर जातिगत टिप्पणी की गई है। इसके अलावा भी अन्य बहुत से अवसरों पर इस प्रकाशन से ही जातिगत टिप्पणियों वाले विचार प्रकाशित होते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, अनस अंसारी, सुनीता सिंह, अच्छन खां, रहमान, अकरम, इफ्तेखार, वसीम खां, गंगाराम कठेरिया, रेहान खान आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button