पीलीभीत
Pilibhit News: दीवार फांदकर घुसे चोर घर से ले गए 50 हजार का माल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर दुही में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर जेवर, नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव हीरापुर दुही निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि सोमवार रात घर के सभी लोग आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने अलमारी से जेवर और 950 रुपये की नगदी समेत करीब 50 हजार का माल चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। संवाद