बदायूं

Budaun News: महिलाओं से छेड़खानी, दो पर रिपोर्ट

Connect News 24

सहसवान। थाना कोतवाली के एक गांव में जंगल में घास काटने गईं तीन महिलाओं से गांव के ही दो लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी ननद एवं ननद की पुत्री के साथ जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान जगदीश व अमरीश ने महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट एवं गाली-गलौज की। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी उन्हें जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में दो महिलाएं घायल भी हो गईं, जिनको सीएचसी में दिखवाया गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जगदीश और अमरीश के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button