Shahjahanpur News: संविदा बिजलीकर्मी वेतन न मिलने पर 16 से करेंगे धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:52 AM IST
शाहजहांपुर। विद्युत निगम के संविदाकर्मी वेतन न मिलने पर 16 जून से धरना-प्रदर्शन करेंगे। अधीक्षण अभियंता को सौंपे ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने कहा है कि 11 माह का ईपीएफ जमा न करने और दो माह का वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मामले में कई बार बात हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। तीन जून को संबंधित कंपनी से उनका अनुबंध समाप्त हो गया। अब विद्युत निगम संविदाकर्मियों से काम करा रहा है। अगर किसी संविदाकर्मी के साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए निगम जिम्मेदार होगा। ज्ञापन देने वालों में नवल किशोर सक्सेना, अशोक कुमार पाल, रामदास वर्मा, मुनीश पाल, शिवकुमार आदि शामिल रहे। संवाद