Pilibhit News: 29 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा

धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मंगलवार को सुबह से ही तापमान काफी गरम रहा। शाम तक धूल भरी 29 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवा के चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा, तो वहीं धूप और धूल से बचने के लिए लोग सर से लेकर मुंह तक ढके रहे।
सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। लोगों की दिनचर्या शुरू हुई थी कि धूल भरी तेज गर्म हवा चलने लगीं। एकाएक गर्म हवा चलने से लोगों के लिए परेशानी बन गई । सुबह से ही हवा के चलने से लोगों की आवाजाही सड़कों पर कम रही।
धूल के उड़ने से लोग बचते दिखे और इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा भी रहा। गर्म हवा के चलने का यह क्रम शाम तक बना रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म हवा 29 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। बुधवार को भी इसी गति से गर्म हवा के चलने की संभावना है।