बरेली

बरेली में कुत्तों का आतंक: सीबीगंज में बच्चे को 25 मीटर तक घसीटा, इज्जतनगर में मासूम को नोचकर किया घायल

Connect News 24

Stray dogs attacked two children in CBganj Bareilly

घायल शाहनवाज और अंश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन बच्चों की जान लेने और 18 बच्चों को घायल करने के बाद भी कुत्तों के हमले नहीं थमे हैं। मंगलवार को एक और बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इज्जतनगर क्षेत्र में भी कुत्तों ने हमला कर एक मासूम को घायल कर दिया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव रिजगिर के मूल निवासी अबरार सीबीगंज के गांव बंडिया में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परसाखेड़ा स्थित एक रस्क फैक्टरी में वह नौकरी करते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा शाहनवाज गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। दोपहर 12 बजे शाहनवाज गांव के बाहर खेल रहा था।

ये भी पढ़ें- Honey Trap: ‘इस धंधे में शामिल हो जाओ, खूब रुपया कमाओगी’, विरोध करने पर युवती से मारपीट की, कपड़े फाड़े

इसी दौरान खूंखार कुत्तों ने शाहनवाज पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए 25 मीटर दूर तक ले गए। बच्चे को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने कुत्तों को भगाकर बच्चे को छुड़ाया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button