Shahjahanpur News: बिजलीपुरा में सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कें भी बदहाल

बिजलीपुरा मोहल्ले में गंदगी की खबर में ,नजीमुद्दीन।संवाद
शाहजहांपुर। शहर की सरकार बने एक महीने से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन शहरवासियों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक ओर शहर में मुख्य सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है तो दूसरी ओर वार्डों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नालियों और सड़कों की स्थिति बदहाल है। मंगलवार को नगर निगम के वार्ड 38 बिजलीपुरा में जनसुविधाओं की पड़ताल की गई, तो सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट मिली। नालियां टूटी पड़ी हैं, वहीं सीवर लाइन डालने को सड़कें भी खोदकर डाल दी गई हैं।
गलियों में झाडू न लगने से बिखरा पड़ा कूड़ा, नालियां टूटी
– बाडूजई में बबलू डेयरी वाली गली में गंदगी के ढेर लगे मिले। इसको देखकर ही लग रहा था कई दिनों से झाडू तक नहीं लगी है। ऑडिटोरियम के पीछे वाली गली में बर्फखाना के पास भी कचरा बिखरा हुआ था और नालियां टूटी पड़ी हैं। यही हाल दूसरी गलियों का भी है।
सीवर लाइन डालने को खोदकर छोड़ीं गलियां
– वार्ड में पार्षद के आवास वाली गली में कुछ अंदर की ओर सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए मशीन से गली को खोदा जा रहा है। जिसकी वजह से गली से दोपहिया वाहन निकलने भर की जगह नहीं बची है। इसके साथ ही पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। इंटरलॉकिंग सड़कों की स्थिति भी बदहाल है।
एक साल के बाद भी नहीं आया पाइप लाइन में पानी
– जलापूर्ति के लिए वार्ड में एक साल पहले पाइप लाइन डाली गई थी। लेकिन उसमें आज तक पानी नहीं आया है। जहां पर पुरानी पाइप लाइन पड़ी है, उसमें भी हर समय पानी नहीं आता है। हैंडपंप की संख्या भी नाकाफी है। पेयजल की उचित व्यवस्था न होने पर लोगों ने निजी रूप से नल और सबमर्सिबल लगवाए हैं।
मुख्य मार्ग पर खाली पड़े प्लॉट बने डलावघर
– वार्ड में निदान पैथालॉजी से शेखर अस्पताल तक कई प्लॉट ऐसे हैं, जोकि खाली पड़े है उन पर निर्माण नहीं करवाया गया है। इन सभी प्लॉटों को लोगों को डलावघर बना दिया है। इन प्लॉटों की सफाई भी नहीं कराई जाती है और न ही कोई ध्यान दिया जा रहा है। गंदगी की वजह से मच्छर बढ़ रहे हैं।
कई-कई दिनों तक नहीं उठता कूड़ा, रोज नहीं आजे सफाईकर्मी
फोटो – 05
वार्ड में कई दिनों तक कूड़ा उठान नहीं होता है। जिसकी वजह से कूड़े के ढेर लग जाते है। पहले घर-घर कूड़ा उठान होता था, वह भी बंद हो गया है। – नजीमुद्दीन फोटो – 08
सफाईकर्मियों की मनमानी हावी है। वे रोजाना नहीं आते हैं, इसलिए झाडू तक नहीं लग पाती है। इसी कारण वार्ड की सभी गलियों में कूड़ा बिखरा रहता है। – इस्तिखार
फोटो – 09
गलियों में नालियां टूट गईं हैं, उनको ठीक नहीं करवाया जा रहा। ऊपर से सीवर लाइन डालने के लिए गलियों को और खोदकर डाल दिया गया है। निकलना मुश्किल है। – गफ्फार हुसैन
वर्जन
सफाईकर्मी रोजाना नहीं आते हैं। इसकी वजह से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं रह पाती है। महापौर व नगर आयुक्त को इस समस्या से अवगत कराया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। पेयजल, सड़क आदि व्यवस्थाओं में भी सुधार करवाएंगे। – चारू गुप्ता, पार्षद, वार्ड 38 बिजलीपुरा

बिजलीपुरा मोहल्ले में गंदगी की खबर में ,नजीमुद्दीन।संवाद

