Shahjahanpur News: पटाखा झालर कर रही आकर्षित

सदर बाजार में बिक्री के लिए सजी आर्टिफिशियल झालर।संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली को लेकर बिजली की झालरों का बाजार सज गया है जहां घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए बिजली की झालरों के साथ ही दीये भी आए हैं जोकि बालकनी की रौनक बढ़ाएंगे। वहीं, पटाखा झालर लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
दीपावली से पहले लोगों ने अपने घरों की सजावट शुरू कर दी है। दुकानदार हेमंत बजाज ने बताया कि इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों में सजावट में उपयोगी स्टे फ्लड लाइट, डेकोरेशन लाइट, फैंसी झालर, क्रिस्टल झालर, फिक्सर झालर, वॉटर फॉल झालर से सजावट की जा रही है। नए तरह की झालर और सजावट के सामानों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सबसे ज्यादा आकर्षण पटाखा वाली झालर को लेकर है जोकि रोशनी के साथ ही पटाखे की आवाज भी करती है। वॉटर प्रूफ रोप लाइट आई है, जोकि बारिश में भी खराब नहीं होगी।
कृत्रिम फूलों वाली झालरों की दुकानें भी सजीं : सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, बरेली मोड और जलालनगर में बिजली से जलने वाली ही नहीं कृत्रिम फूलों वाली झालरों की दुकानें भी सज गई हैं जिनका प्रयोग लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों के दरवाजों और खिड़कियों पर डालने के लिए करते हैं। दुकानदार राहुल ने बताया कि आर्टिफिशियल घंटे, कंगन और फलों से बनाई गई झालरें खूब पसंद की जा रही हैं। लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, पूजा की थाली, लक्ष्मी माता के चरण, स्वातिक, ओम आदि के स्टीकर भी उपलब्ध हैं।
बिजली वाली झालरों के दाम
पटाखा झालर – 1400 से 1500 रुपये
वॉटर प्रूफ रोप लाइट झालर – 850 से 5000 रुपये
8 एमएम एलईडी झालर – 300 रुपये
15 से 70 मीटर तक की झालरें – 60 से 600 रुपये
ग्लीटर कैंडिल – 150 रुपये
इलेक्ट्रॉनिक दीये – 100 रुपये
पानी से जलने वाले दीये – 100 रुपये
सफेद लाइट वाले शिवलिंग – 50 रुपये
आर्टिफिशियल फूल वाली झालर के दाम
घंटे वाली झालर – 80 रुपये
आर्टिफिशियल फूल की झालर – 140 रुपये
सेव वाली झालर – 80 रुपये
कंगन वाली झालर – 200 रुपये
तोरण द्वार – 100 रुपये
पूजा की थाली – 150 रुपये
स्टीकर – 20 से 100 रुपये