बदायूं
Budaun News: रकम जारी होने पर भी नहीं बनाए आवास, नोटिस जारी
रुदायन। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर के 22 लोगों ने रकम जारी होने के बाद भी अपने आवासों का कार्य पूरा नहीं किया है। नगर पंचायत कार्यालय ने उनकी सूची जारी की है। इन लोगों को नोटिस भी भेजे गए हैं।
अवर अभियंता राशिद अली ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दूसरी किस्त मिलने के बाद आवास नहीं बनाए है, उन्हें उच्चाधिकारियों के आदेश पर नोटिस दिए गए हैं। 15 दिन के अंदर कार्य पूर्ण न करने पर इन लोगों से रकम की वसूली की जाएगी। संवाद