दामाद बना जल्लाद: विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, सास को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा
पीड़ित विद्या देवी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में विवाहिता को पति और ससुराल वालों ने मारा-पीटा और उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसकी खबर मिलने पर विवाहिता को देखने उसकी मां पहुंची तो दामाद जल्लाद बन बैठा। उसने सास को कमरे में बेरहमी से पीटा, जिससे उनके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित मां-बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा की रहने वाली 50 वर्षीय विद्या देवी पत्नी देवीदयाल लहूलुहान हालत में मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले थाना सुभाष नगर क्षेत्र के अंगूरी गांव निवासी सुमित के साथ बेटी कुसुम की शादी की थी। तीन दिन पहले कुसुम को उसके पति और ससुरालवालों ने जलाकर मारने की कोशिश की थी।
ये भी पढ़ें- Bareilly: बाइक और कोट-पैंट न मिलने पर भड़का दूल्हा… निकाल लिया तमंचा; जमकर हुई मारपीट



