शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बड़े पीर साहब के उर्स में झंडे में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:46 AM IST

A crowd of devotees gathered with flags in the Urs of Bade Peer Saheb.

11वीं के त्योहार पर झंडा कलां में बड़े पीर साहब के उर्स के दौरान चादरपोशी करते अकीदतमंद। संवाद

शाहजहांपुर। 11वीं शरीफ के मौके पर हजरत बड़े पीर साहब की याद में फातिहाख्वानी कराई गई। इस बीच मोहल्ला झंडा कलां में उर्स में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने झंडे में गुलपोशी व चादरपोशी करने के साथ चिरागा भी किया।

11वीं शरीफ के माह में शुक्रवार को मोहल्ला झंडा कलां में बड़े पीर साहब के उर्स में कुलशरीफ हुआ जिसमें कुरआन पाक की तिलावत कर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इससे पहले जिले के अतिरिक्त आसपास जनपदों के लोगों की भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने झंडे पर गुलपोशी की। इस दौरान मेले में खरीदारी भी की गई। सैयद मंजूर हसन ने बताया कि पिछले 100 साल से लगातार मेले का आयोजन झंडे में होता आया है। हजारों लोग मजार पर हाजिरी देते हैं। इस मौके पर सैयद उस्मान हसन, काजी-ए-शहर सैयद सैफ हसन, सैयद इमरान अहसन, सैयद जिन्नूरन उर्फ इम्मू मियां, सैयद शहाबुद्दीन, सैयद हैदर, सैयद सफ्फान, सैयद मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button