Shahjahanpur News: करनापुर सहकारी चीनी मिल में पेराई फिर ठप

सहकारी चीनी मिल करनापुर में पेराई बंद होने से यार्ड में गन्ने भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्रालियां। संवा
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर में सोमवार को मशीन में तकनीकी खराबी आने से फिर पेराई कार्य ठप हो गया। रात तक पेराई शुरू होने की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे में गन्ना लेकर पहुंचे किसान मिल के बाहर सर्दी में परेशान होते रहे।
चीनी मिल में इस बार पेराई सत्र 18 नवंबर से शुरू किया गया था। 24 दिन बाद भी अब तक चार लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी है। जबकि, पांच लाख चार हजार क्विंटल पेराई हो जानी चाहिए थी, क्योंकि मिल की पेराई क्षमता 21 हजार क्विंटल रोजाना की है। किसानों के मुताबिक, वर्तमान सत्र में मशीन में खराबी आने से तीन बार पेराई बंद हो चुकी है।
हमारे लेटने की कोई व्यवस्था नहीं है। तीन दिन से सर्दी बढ़ गई है। मिल बंद होने से तौल भी नहीं होती। ऐसे में रात को हमें ट्रैक्टर-ट्राली पर ही सोना पड़ता है।
जसपाल, गांव कोंप, पुवायां
टोकन मिलने से ज्यादा किसान गन्ना लेकर मिल आ जाते हैं। अब मशीन में खराबी आ गई। ऐसे में समस्या बढ़ जाती है। रात के वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रामपाल, गांव नगरा, पुवायां
मिल की मशीनरी आए दिन खराब हो जाती है, जिससे पेराई और तोल बंद हो जाती है। मिल बंद होने से सबसे ज्यादा परेशान किसान ही होते हैं। किसान को सर्दी के बचाने के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
रामप्रकाश, गांव वीरमपुर पुवायां
अभी तक गन्ने की तौल नहीं हो सकी। मिल परिसर में दो रात जागकर काटी हैं। मिल बंद होने पर गन्ने की तौल कर यार्ड में स्टॉक कराना चाहिए, जिससे किसान घर जा सकें।
सुखवीर सिंह, गांव आयूं, पुवायां
रोलर की पिनियन टूट गई थी। इस कारण सोमवार सुबह दस बजे पेराई कार्य बंद हो गया था। मरम्मत का काम चल रहा है। देर रात तक पेराई कार्य शुरू हो जाने की संभावना है।
दानवीर सिंह, जीएम, किसान सहकारी चीनी मिल, करनापुर, पुवायां