शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: रामलीला में डांस पार्टी, एसडीएम से शिकायत
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के रामलीला मेले में डांस पार्टी बंद कराने को लेकर एसडीएम तिलहर से शिकायत की गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से दिए ज्ञापन में बताया गया कि रामलीला मेले में डांस पार्टी के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है। इसे तत्काल बंद कराया जाए। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि मेले में डांस पार्टी चलते मिलने पर तुरंत बंद कराया जाएगा। संवाद

