Shahjahanpur News: श्रीराम और कुंभकरण में हुआ युद्ध
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला में लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध का मंचन किया गया। श्रीराम और कुंभकरण के बीच युद्ध को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।
सोमवार को मंचन के दौरान दर्शाया कि बाली के पुत्र अंगद रावण के पास संधि का प्रस्ताव लेकर जाते हैं। जहां रावण के सारे पराक्रमी अंगद का पैर तक नहीं हिला पाते। इसके बाद लक्ष्मण जी और मेघनाद के बीच युद्ध का प्रभावी मंचन किया गया।
ब्रह्मास्त्र से लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते हैं। इसके बाद श्रीराम और कुंभकरण के बीच युद्ध होता है। श्रीराम के हाथों उसका वध होता है। इससे पहले कार्यालय प्रभारी विजय भूषण तिवारी ने नौ देवियों के स्वरूप की झांकी की आरती उतारी। इस मौके पर कवयित्री सरिता वाजपेयी, मेला सचिव हितेश अग्रवाल, सचिव दिनेश सक्सेना, मंचन समिति के अध्यक्ष एससी सिंह आदि मौजूद रहे।
–
श्रीराम ने किया कुंभकरण और मेघनाद का वध
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला में सोमवार की शाम को नवचेतना परिषद के कलाकारों ने कुंभकरण वध, मेघनाद का रामादल को नाग फांस में बांधना, मेघनाद वध और सुलोचना के विलाप का मंचन किया गया।
कुंभकरण व मेघनाद के वध को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं लक्ष्मण जी के शक्ति लगने के बाद रामजी के विलाप को देखकर दर्शकों की आंखें छलछला आईं।
मंचन के दौरान कमलेश कुमार खन्ना, ममता यादव, अजय यादव, विनोद अग्रवाल, सीमा गुप्ता, अनूप गुप्ता, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. दीपा दीक्षित, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ. शुभा दीक्षित, रामचंद्र सिंघल, उमा सिंघल, आनंद मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, राजनाथ मिश्रा, अखिलेश दीक्षित, निशा शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद

