शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घूमने निकले युवक का शव सड़क किनारे मिला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 01 Oct 2023 12:45 AM IST

The dead body of a young man who had gone out for a walk was found on the roadside.

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े बटेश्वर के परिजन। संवाद

शाहजहांपुर। घर से घूूमने निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे पड़ा मिला। पैर और कोहनी में चोट की वजह से परिजनों ने आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

थाना आरसी मिशन अहमदपुर रेती निवासी बटेश्वर (45 वर्ष) के शरीर के दाहिने हिस्से में लकवा हो गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह बीमार पत्नी उर्मिला को दवा दिलाकर घर लौटे। इसके बाद घूमने निकल गए। देर शाम तक न लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे रेती रोड पर खन्नौत नदी पुल के पास एक मैरिज लॉन के सामने बटेश्वर का शव पड़ा मिला।

पुलिस भी पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों ने शव की शिनाख्त बटेश्वर के रूप में की। बटेश्वर के परिजन मौके पर पहुंचे। बटेश्वर के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पत्नी उर्मिला, बेटी शांति, रंजना, बेटे नन्कू व जीवन का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई ने वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button