शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: मंदिर के गेट पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव
कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित श्रीरामजी धर्मकांटे के पास शिव मंदिर के सामने करीब 65 साल के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की होने की सूचना पुलिस को दी। कांट पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद