शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश में लोकल फाल्ट से बिजली रही गुल

Connect News 24

शाहजहांपुर। बारिश के कारण शहर के उपकेंद्रों पर 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते बिजली दोपहर तक गुल रही। वहीं देहात क्षेत्रों में भी बिजली गुल रही।

सुबह करीब छह बजे तेज बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। इस बीच कई स्थानों पर पेड़ों की डालें लाइनों पर आने से बिजली संकट खड़ा हो गया। गोविंदगंज के टाउन हाल फीडर पर फाल्ट की झड़ी लग गई। सुबह उस्मानबाग चौकी के पास 11 केवी लाइन का तार टूट गया। इसके चलते आसपास के मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। यहां करीब साढ़े तीन घंटे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके कुछ देर के बाद फिर से फाल्ट आ गया।

पूर्वाह्न 11.20 बजे गोविंदगंज उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन में आ गई। इसके चलते करीब नौ हजार घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक बजे तक लोग बिजली के लिए तरसते रहे। इसके अतिरिक्त आवास विकास फीडर के पास तार टूट गए। बहादुरगंज उपकेंद्र से निकली बंच लाइन जली कोठी के पास जलने से गिर पड़ी। इस वजह से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हथौड़ा, अब्दुल्लागंज, ककरा समेत कई इलाकों में बारिश के दौरान फाल्ट हुए। इसके चलते बिजली निगम की टीमें दौड़ती रहीं। इसी तरह कांट के अभायन गांव में तार टूट गए। ट्रांसफार्मर के जंपर जलने से भी बिजली सप्लाई बाधित रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button