Shahjahanpur News: युवक ने सल्फास खाकर दी जान

जलालाबाद में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले पंकज का फाइल फोटो।
जलालाबाद। गांव याकूबपुर निवासी पंकज (20) ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लग सका है।
पंकज राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता था। वह बुधवार की सुबह करीब दस बजे ही घर लौटा था। पंकज की मां नन्हीं देवी ने पुलिस को बताया कि पंकज घर में बैठा बातचीत कर रहा था। इसी दौरान फोन आ जाने पर वह बात करते हुए बाहर चला गया। दोपहर करीब दो बजे गांव के कुछ लोगों ने घर से आधा किलोमीटर दूर फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित एक कोल्ड स्टोर के पीछे पंकज को पड़ा देखा।
मौके पर गए परिजनों को पंकज ने बताया कि उसने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। घरवाले पंकज को लेकर जलालाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां मना कर देने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। तब तक उंसकी मौत हो चुकी थी। पंकज के घर में मां के अलावा एक छोटा भाई व तीन बहनें हैं। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद