पीलीभीत

पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात: गला काटकर चौथी बीवी की निर्मम हत्या, शौहर और ससुरालवाले फरार

Connect News 24

Husband brutally murdered his wife by slitting her throat in Pilibhit

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका लहूलुहान शव घर के अंदर पड़ा मिला। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। पति समेत ससुराल वाले फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पूरनपुर के मोहल्ला साहूपाड़ा में एक महिला की लाश घर में पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला का नाम मेराज बेगम है। उसकी उम्र 45 वर्ष थी। धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई है। 

ये भी पढ़ें- UP: शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड, किसी को न हो रहा यकीन, दूल्हे ने ससुर को फोन पर कहा-हमारी कोई गलती…

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button