शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शारदा नहर में मिला कक्षा नौ के छात्र का शव

Connect News 24

Dead body of class nine student found in Sharda Canal

मृतक अरूण का फाइल फोटो

सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया पमार निवासी सोनपाल के 14 वर्षीय पुत्र अरुण का शव बुधवार की सुबह शारदा नहर में मिला। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले अरुण की मौत से परिवार में मातम है।

अरुण सिंधौली के एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार की दोपहर घर से बिना बताए ही साइकिल लेकर निकला था। देर तक वापस न आने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उसका काेई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह शारदा नहर के किनारे उमरिया पुल के दक्षिण दिशा में उसकी चप्पल और साइकिल पड़ी मिली। उसका शव दमगड़ा माइनर के समीप निकाला गया। रेत में शव फंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पिता समेत बड़े भाई करन व मां रीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button