शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 26 Dec 2023 12:18 AM IST

Married woman's body found hanging, husband accused of murder

तहसीन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कांट। बंद कमरे में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने उसके पति पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

जिला बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मोजानगला निवासी मोहम्मद हसन दो माह पहले अपनी पत्नी तहसीन (30) और दो बेटियों व एक बेटे को लेकर कांट क्षेत्र के गांव लालपुर में किराए के मकान में रहने आए थे। वह यहां किसी ठेकेदार के पास बढ़ई का काम करते हैं। रविवार शाम बच्चों के लगातार रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। कमरे के अंदर खिड़की से झांककर देखा तो तहसीन का शव कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। करीब सात बजे मोहम्मद हसन घर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरा खुलवाकर जांच के बाद शव कब्जे में लिया। बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव बाकुली निवासी इकबाल ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी तहसीन की शादी पांच साल पहले मोहम्मद हसन से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अक्सर हसन उनकी भतीजी के साथ मारपीट करता था। भतीजी की मौत की सूचना भी उनको रिश्तेदारों के माध्यम से मिली। उनका आरोप है कि हसन ने तहसीन की हत्या करके शव फंदे से लटका दिया। इसके बाद घर से चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button