बदायूं

Budaun News: छुट्टा पशु टकराने से बरेली-कासगंज ट्रेन का इंजन फेल

Connect News 24

Engine of Bareilly-Kasganj train fails due to collision with stray animal

उझानी स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद

उझानी (बदायूं)। बरेली-कासगंज रेलवे लाइन पर कछला हॉल्ट के नजदीक एक छुट्टा पशु टकराने से कासगंज-लालकुआं ट्रेन का इंजन फेल हो गया, जिससे ट्रेन करीब तीन घंटे तक हॉल्ट पर खड़ी रही। कासगंज से दूसरा इंजन मंगाया गया, तब कहीं रात नौ बजे ट्रेन रवाना हो सकी। हादसे के कारण से दो अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

सोमवार शाम करीब छह बजे कछला हॉल्ट और बितरोई रेलवे स्टेशन के बीच 150061 कासगंज-लालकुआं ट्रेन के सामने अचानक एक छुट्टा पशु आ गया, जिससे इंजन के आगे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन रुक गई। लोको पायलट ने सूचना उझानी स्टेशन मास्टर सर्वेश कुमार को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

इसके बाद कासगंज से दूसरा इंजन मंगाकर रात नौ बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इधर, शाम करीब 6:30 बजे बरेली-कासगंज ट्रेन उझानी से बितरोई रेलवे स्टेशन पहुंच गई, जिस पर उसे वहीं रोके रखा गया। हादसे के कारण मथुरा कैंट-टनकपुर ट्रेन भी प्रभावित हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button