शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर मिला बुजुर्ग का शव

Connect News 24

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जीआरपी थाना प्रभारी रेहान खां ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि वह स्टेशन परिसर में भीख मांगने वाला लग रहा है। उसके पास एक थैला था, जिसमें कुछ मैले कपड़े और सामान था। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button