पीलीभीत

Pilibhit News: आधी रात को जंगल से फिर निकला बाघ, घर में घुसकर गाय को मारा

Connect News 24

The tiger came out of the forest at midnight, entered the house and killed the cow

तारा सिंह के घर पर मौजूद ग्रामीण। संवाद

पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के रानीगंज गांव में किसान लालता प्रसाद की जान लेने वाले बाघ बुधवार आधी रात के बाद फिर जंगल से निकल आया। इस बार बाघ पुरैनी दीपनगर निवासी किसान तारा सिंह के घर में घुसा और गाय को मारा डाला। आहट पर जागे परिजनों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। दहशत के चलते ग्रामीण सो नहीं सके। वन विभाग की कई टीमें बाघ की निगरानी में जुटी हैं।

माला रेंज के जंगल से सटे इलाके में माधोटांडा क्षेत्र के मथना जप्ती, पुरैनी दीपनगर, रानीगंज आदि गांव आते हैं। मंगलवार रात जंगल से बाहर निकले बाघ ने रानीगंज गांव में आबादी के निकट धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान लालता प्रसाद को मार डाला था। बाघ की निगरानी के लिए अफसरों ने कई टीमें लगाई हैं। खेत में पिंजरा लगाकर उसमें बकरा भी बांधा गया है। माना जाता है कि बाघ जब कोई शिकार करता है तो उस स्थान पर दोबारा जरूर आता है।

बुधवार देर रात बाघ फिर जंगल से बाहर निकल आया। जंगल सीमा से कुछ दूरी पर स्थित गांव पुरैनी दीपनगर में किसान तारा सिंह के घर में घुस गया। वहां आंगन में बंधी गाय को मार डाला। आहट होने पर जागे परिजनों ने बाघ को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाघ भाग गया। बाघ की दहशत के चलते ग्रामीण फिर सो नहीं सके। बाघ ने जहां लालता प्रसाद को मारा था, वहां से तारासिंह का घर चार-पांच सौ मीटर दूर है। बृहस्पतिवार सुबह सामाजिक वानिकी के अलावा डब्ल्यूटीआई की टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

000

गाय के नजदीक ही सो रहे थे तारा सिंह

घर में घुसकर गाय का शिकार करने की घटना से किसान तारा सिंह बेहद भयभीत है। उन्होंने बताया कि घर की चहारदीवारी नहीं हैं। रात को वह अपने पशुओं की रखवाली के लिए आंगन में ही सो जाते हैं। रात भी वह गाय के पास ही चारपाई डालकर सो रहे थे। हमला होने पर गाय रंभाई तो उनकी आंख खुल गई। बाघ को देखकर चीख निकल गई। इसके बाद घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

000

कैमरों में कैद नहीं हुआ बाघ

हमलावर बाघ की निगरानी के लिए रानीगंज क्षेत्र में घटना स्थल के आसपास डब्ल्यूटीआई ने पांच कैमरे लगाए हैं। बृहस्पतिवार सुबह टीम ने कैमरों की जांच पड़ताल की, लेकिन इनमें से किसी में बाघ की कोई गतिविधि कैद नहीं थी।

तारा सिंह के घर पर मौजूद ग्रामीण। संवाद

तारा सिंह के घर पर मौजूद ग्रामीण। संवाद

तारा सिंह के घर पर मौजूद ग्रामीण। संवाद

तारा सिंह के घर पर मौजूद ग्रामीण। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button