Shahjahanpur News: गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक का शव, मुकदमे की रंजिश में हत्या का आरोप

रामू का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में रविवार को डल्लापुरवा गांव निवासी युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।
डल्लापुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय रामू शनिवार शाम को करीब चार बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजन ने उसकी काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। रामू के पिता रामभरोसे ने गला दबाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें- महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म: कमर से नीचे का हिस्सा मछली जैसा, लोग बोले- जलपरी; देखें तस्वीर
उनका कहना है कि परिवार के लोगों से मुकदमे की रंजिश चल रही थी। वे लगातार परेशान कर रहे थे। इसी के चलते हत्या कर दी गई। सूचना पर सीओ सदर अमित चौरसिया और इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने मौका मुआयना किया। सीओ सदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।