बदायूं

Budaun News: भाजपा नेताओं के षडयंत्र को समझ चुकी है जनता

Connect News 24

बदायूं। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर आयोजित की गई। कहा गया कि भाजपा की मोदी सरकार ने 200 रुपये सिलिंडर पर कम करके लोगों को अपनी ओर करने का प्रयास किया है, लेकिन जनता अब भाजपा के षड़यंत्र को समझ चुकी है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। देश के 29 राज्यों में से 19 राज्यों में ग़ैर भाजपाई सरकारें हैं। भाजपा के नेता यह समझ चुके हैं कि उनका जनाधार समाप्ति की ओर बढ़ चुका है। अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती देखकर केंद्र की मोदी सरकार ने घरेलू गैस पर दो सौ रुपये कम करके देश व प्रदेश की जनता को बहलाने का प्रयास किया है, लेकिन देश व प्रदेश की जनता अब इन भाजपा नेताओं के षडयंत्र को अच्छी तरह समझ चुकी है। और आने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश से इनका सफाया करके ही दम लेगी। कहा कि सपा सरकार के जाने के बाद जिले में विकास का पहिया रुक गया है। जिले की जनता पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव का कार्यकाल बहुत याद कर रही है। इस मौके पर सुरेश पाल सिंह चौहान, सलीम अहमद, मोहर सिंह पाल, चंद्रपाल शाक्य, अवधेश यादव, ऋषिपाल सिंह, खालिद रजा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button