Shahjahanpur News: कछियानी खेड़ा मंदिर का मलबा हटाया, जल्द शुरू होगा हाईवे का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 26 May 2023 12:39 AM IST
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर का मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद पैमाइश करके सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की ओर एक साइड लेन बनाने पर भी विचार चल रहा है।
बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी की निगरानी में जेसीबी लगाकर मलबे को हटाए जाने का काम शाम तक जारी रहा। एनएचएआई के सीनियर इंजीनियर आकाश दीक्षित ने बताया कि मंदिर का मलबा हट जाने के बाद एनएचएआई की टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसके बाद पैमाइश करके सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
बताया कि बरेली से सीतापुर तक 700 करोड़ में हाईवे चौड़ीकरण ठेका हुआ था। उन्होंने बताया कि दक्षिण दिशा में स्थापित हुए मंदिर की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर के आगे एक साइड लेन बनाए जाने पर भी विचार चल रहा है। वहीं मंदिर में स्थापित हनुमान की मूर्ति पीछे स्थापित होने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना जारी है।