शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गैंगस्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जान का खतरा बताया

Connect News 24

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी हत्याकांड में जमानत पर जेल से छूटे आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होने गिरफ्तारी नहीं की गई। पीड़ित पिता अधीश जौहरी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। आरोप है कि उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा।

11 अप्रैल को शिवम को करंट लगने की बात कहते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अगले दिन शिवम की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता, ट्रांसपोर्ट बंकिम सूरी, नदीम, गोविंद, शिवम गुप्ता, राघव गुप्ता, कुनाल अरोरा, प्रदीप चौरसिया, केशव आदि पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।

बंकिम सूरी, केशव, कुनाल, गोविंद और राघव की जमानत हो चुकी है। इस बीच पुलिस ने छह अगस्त को अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। अधीश जौहरी ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा कि आरोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तारी नहीं होने पर उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वांछित नहीं मिलते हैं तो धारा 82 व 83 की कार्रवाई की जाएगी।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button