शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में बेखौफ बदमाश: ऑफिसर्स कॉलोनी में फिर वारदात, एसडीएम आवास में चोरी, कपड़े भी ले गए चोर

Connect News 24

Thieves steal goods from SDM residence in Officers Colony Shahjahanpur

चोरों ने एसडीएम के आवास में की चोरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में सबसे सुरक्षित माने जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में एक बार फिर वारदात हो गई। एसडीएम के आवास में घुसकर करीब एक लाख रुपये के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पूर्व में एसडीएम सदर रहे सुशांत श्रीवास्तव ऑफिसर्स कॉलोनी के आवास संख्या बी-20 में रहते थे। उनका तबादला इटावा हो गया है। उन्होंने अभी तक आवास को खाली नहीं किया है। काफी समय से उनका आवास बंद है। उनके बंद आवास में चोरों ने घुसकर सामान चोरी कर लिया। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, परिवार के नौ लोग घायल; लोगों में आक्रोश

17 सितंबर को सुशांत श्रीवास्तव को जानकारी होने के बाद उन्होंने एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सिटी को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। चोर एलईडी टीवी, साउंड बॉक्स, कपड़े आदि चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने अलमारी में तोड़फोड़ भी की है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button