Pilibhit News: बूंदीभूड़ की बालिका टीम ने जीती मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:04 AM IST

जीतने के बाद खुशी मनाती खिलाड़ी । स्त्रोत – शिक्षा विभाग
पीलीभीत। बरेली में आयोजित अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बूंदीभूड़ की टीम विजयी रही। उसने फाइनल मुकाबले में बरेली की टीम को 8-0 से हराकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पांच दिन पहले ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया था। इसमें नेपाल सीमा पर स्थिति बूंदीभूड़ जूनियर हाईस्कूल की बालिका टीम का अंडर-14 वर्ग में चयन हुआ। सोमवार को बरेली में मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई।
इसमें बूंदीभूड़ टीम का बरेली की टीम से सामना हुआ। बूंदीभूड़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बरेली की टीम को 8-0 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। अब यह टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।