शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्र की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Connect News 24

Demand to file a report in the case of student's death

कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को ज्ञापन देते आजाद अ​धिकार सेना के कार्यकर्ता

शाहजहांपुर। आजाद अधिकार सेना ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र आशुतोष दुबे की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में अधिकार सेना ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि आजाद अधिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर जब आशुतोष दुबे की मौत के प्रकरण की जानकारी लेने इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए थे तो उनके और अधिकार सेना के अन्य लोगों के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में पुलिस ने अमिताभ ठाकुर समेत 20 लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि आशुतोष दुबे की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार, मालती, ओमप्रकाश वर्मा, प्रमोद कुमार, अनिल मौर्य आदि ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button