शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पंक्चर जोड़ने वाले दुकानदार की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। पंक्चर जोड़ने वाले दुकानदार को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लखीमपुर जिले के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बरैचा में रहने वाले 54 वर्षीय जितेंद्र सक्सेना की गांव के बाहर मोहम्मदी रोड पर पंक्चर की दुकान थी। मंगलवार रात को वह दुकान पर थे। रात करीब 11.30 बजे वह दुकान से बाहर निकले, तभी मोहम्मदी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनको टक्कर मार दी। चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।

जितेंद्र के परिजनों के मुताबिक, ट्रॉली में बालू भरी हुई थी, जो कि अवैध रूप से खनन करके ले जाई जा रही थी। इसलिए चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। परिजन पहले जितेंद्र को लेकर मोहम्मदी सीएचसी पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद वह जितेंद्र को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की मौत से उनकी पत्नी गुड्डी और पांच बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button