Shahjahanpur News: मलेरिया के मरीज बढ़े, आंकड़े छुपाने में लगा महकमा

शाहजहांपुर में बच्चे का परीक्षण करते राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश कुमार। सं
शाहजहांपुर। बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव से मच्छरजनति रोग तेजी से फैल रहे हैं। रोजाना राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही सात-आठ मरीज मलेरिया के आ रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग पूरा जोर मलेरिया के मरीजों के आंकड़ों को छुपाने में लगा रहा है। डॉक्टर ठंड से बुखार आने की स्थिति में मलेरिया-डेंगू की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।
बारिश होने के चलते मच्छरजनित रोगों ने घेरना शुरू कर दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में करीब 80 से 90 बच्चे रोजाना पहुंचते हैं। इसमें रोजाना ही सात से आठ मलेरिया से पीड़ित बच्चे निकल रहे हैं। वायरल बुखार के 20 से 25 मरीजों का रोज आ रहे हैं। टायफाइड और डायरिया से भी बच्चे परेशान हैं। गंभीर बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। दूसरी ओर सीएचसी पर भी काफी बच्चे पहुंच रहे हैं। डायरिया और मलेरिया से पीड़ित बच्चों को उपचार किया जा रहा। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा।
100 मरीज बुखार की चपेट में, डायरिया भी घेर रहा
जैतीपुर। सीएचसी की ओपीडी में हर दिन 350 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें डायरिया, मलेरिया से पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं। मलेरिया की जांच किट के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा सबसे अधिक आईफ्लू के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार, सीएचसी पर बच्चों और बड़ों में बुखार के मरीज सबसे ज्यादा हैं। संवाद
बचाव के लिए ये करें
-घर या आसपास में जलभराव नहीं होने दें।
-मच्छराें से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
-कूलर के पानी को बदलते रहे, जिससे मच्छर पनप सकें।
-डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं और दवा का सेवन करें।
-तीन-चार दिन से ज्यादा बुखार आने पर मलेरिया और डेंगू की जांच जरूर करा लें।
-वर्तमान में ओपीडी में सबसे ज्यादा वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। मलेरिया, डायरिया भी बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। बच्चों की सेहत के लिए सावधानी बरतें। -डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
शासन से निर्देश हैं कि मलेरिया के आंकड़े सार्वजनिक न किए जाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों के समुचित इलाज के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। डॉ. आरके गौतम, सीएमओ

शाहजहांपुर में बच्चे का परीक्षण करते राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश कुमार। सं

शाहजहांपुर में बच्चे का परीक्षण करते राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश कुमार। सं