शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डिप्टी डाॅयरेक्टर ने किया पुवायां और बंडा मंडी का निरीक्षण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:57 AM IST

पुवायां। बुधवार दोपहर मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर अविनाश चंद्र मौर्या ने पुवायां मंडी में लगे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसान का धान किसी हालत में लौटाया न जाए।

डिप्टी डॉयरेक्टर ने सबसे पहले पुवायां मंडी में लगे धान क्रय केंद्र चेक किए। उन्होंने आरएफसी केंद्र पर धान खरीद का ब्यौरा मांगा। निर्देश दिए कि धान खरीद में तेजी लाई जाए। धान में नमी ज्यादा हो तो केंद्र पर ही सुखा कर तोल कराई जाए। कोई भी शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद डिप्टी डॉयरेक्टर ने बंडा मंडी में लगे क्रय केंद्र यूपीएसएस सुंदरपुर जमुनिया का निरीक्षण किया और खरीद का ब्यौरा लिया। उन्होंने क्रय प्रभारियों को किसानों के धान की खरीद के निर्देश देते हुए बिचौलिया मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस दौरान मंडी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ मिश्रा, खरीद अधिकारी रंजना सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button