Rampur News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
रामपुर। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर वकीलों ने बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। हालांकि लायर्स एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने रोजाना की तरह कार्य किए।लंबे समय से अधिवक्ता पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग कर रहे है। इसी को लेकर बुधवार को बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बैठक कर हड़ताल की। साथ ही निर्णय लिया गया कि पश्चिमी यूपी में बेंच की स्थापना के लिए संघर्ष समिति को जो निर्णय होगा उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। बार के महासचिव अशोक पिप्पल ने 10 अक्तूबर को प्रस्ताव पारित कर कार्य से विरत रहने की घोषणा की थी, जिसके अनुसार बार से जुड़े अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर अध्यक्ष श्याम लाल, संजय कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कश्यप, सतनाम सिंह मट्टू, सुखविंदर सिंह, राम सिंह लोधी मौजूद रहे। संचालन महासचिव अशोक पिप्पल ने किया।
दूसरी ओर रामपुर लायर्स से जुड़े वकीलों ने बैठक कर जिला जज को प्रस्ताव भेजा, जिसमें कहा कि लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे और बुधवार को उन्होंने न्यायिक कार्य किए। इस मौके पर अध्यक्ष सैयद जफर अली मियां, महासचिव दिनेश चंद्र चौरसिया, दीप चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।