रामपुर

Rampur News: सांसद संजय सिंह की रिहाई के लिए खून से लिखा पत्र

Connect News 24

रामपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग की। उन्होंने पत्र में लिखा कि सांसद संजय सिंह सदन से लेकर सड़क देश के कमजोर लोगों की आवाज उठाते हैं। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद सरकार ने ईडी का इस्तेमाल कर संजय सिंह को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया है। फैसल लाला ने कहा कि जब तक संजय सिंह को रिहा नहीं किया जाता, तब तक रोज आम आदमी पार्टी का एक सिपाही अपने खून से पत्र लिखकर उनकी रिहाई की मांग करेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button