शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: देवेंद्र बने तिलहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और नरेश महामंत्री

Connect News 24

तिलहर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के तत्वावधान में वरिष्ठ अधिवक्ता संघ द्वारा बार एसोसिएशन तिलहर का वार्षिक निर्वाचन मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें देवेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष और नरेश चंद्र सक्सेना महामंत्री बने। विजयी प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

मंगलवार को सुबह 10 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता संघ द्वारा पांच सदस्य टीम में शामिल निर्वाचन अधिकारी अशोक साहू, जितेंद्र गंगवार, अशोक सिंह, शिरीष मिश्रा, रामबहोरन सिंह, नजर हुसैन और सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र पांडे की देखरेख में शाम तीन बजे तक मतदान संपन्न हुआ। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र कुमार गुप्ता को 119 मत और प्रतिद्वंदी मुरारीलाल को 96 मत प्राप्त हुए। देवेंद्र कुमार गुप्ता 23 मतों से विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद के प्रत्याशी नरेश चंद्र सक्सेना को 127 और जय ओम गंगवार को 88 मत प्राप्त हुए। 39 मतों से नरेश चंद्र सक्सेना महामंत्री घोषित किए गए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ है। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष पद पर आशीष अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पद पर महेश भारती, नफीस अहमद खान, राजवीर सिंह, उदय सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, महेंद्र कनौजिया संयुक्त सचिव पद पर आशीष कुमार शर्मा, राघवेंद्र सिंह और सत्यपाल निगोही वालों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। मतदान को लेकर सीओ प्रयांक जैन, थाना प्रभारी धनंजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button