शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अमृत कलश और पवित्र ज्योति लेने रवाना भक्त रवाना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST

Devotees set out to collect the nectar pot and sacred flame.

ज्योति लेने जाने से पूर्व देवस्थान मंदिर में पूजा करते मां ज्वाला  जी जागरण  सेवा  समिति  के सद

पुवायां। मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के माध्यम से पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर 20 अक्तूबर को दुर्गा जागरण होगा। इसके लिए अमृत कलश और पवित्र ज्योति लेने समिति के सदस्य बृहस्पतिवार को मां वैष्णो देवी और मां ज्वाला जी के लिए रवाना हुए। इस बार मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्या को जागरण के लिए आमंत्रित किया गया है।

पंडित शिवलाल शास्त्री के नेतृत्व में समिति के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने देवस्थान मंदिर में देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद पवित्र ध्वज को लेकर सदस्य ढोल-नगाड़ों के साथ गुलाल उड़ाते हुए बाबा कबीरदान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा के बाद ध्वज को कॉलेज के मैदान पर स्थापित किया गया। फिर सदस्य यात्रा के लिए रवाना किए गए। धीरज ने बताया कि सेवादार 14 अक्तूबर को वापस आएंगे। 17 अक्तूबर को जागरण स्थल पर बने भवन में सुंदरकांड का पाठ होगा। 20 को जागरण और 23 अक्तूबर को बाला जी और महामाई को विदाई दी जाएगी। इस बार महामाई, बालाजी के दरबार के साथ ही खाटू श्याम का दरबार भी सजेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button