पीलीभीत
Pilibhit News: हाथियों ने फिर रौंदी गन्ने की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:36 AM IST

हाथियो द्धारा उजाड़ी गई फसल को देखने पहुंचे लोग । स्रोत – किसान
पूरनपुर। मैलानी के जंगल से बुधवार रात को फिर आए हाथियों ने गांव पटिहन और श्रीनगर के दो किसानों के गन्ने की फसल रौंद कर बर्बाद कर दी। हाथियों ने गांव पटिहन निवासी बिल्लूू शुक्ला और श्रीनगर निवासी एक किसान के खेत में गन्ने की फसल उजाड़ दी। हाथियों की आवाजाही न रुकने से किसानों में रोष है। यहां बता दें कि हाथी 28 सितंबर से लगातार रात में जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच रहे हैं और फसल बर्बाद कर रहे हैं। संवाद



