Shahjahanpur News: 40 प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र

विनोबा सेवा आश्रम में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए गए। संवाद
शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम और रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड के सहयोग से संचालित स्वावलंबन उद्यमिता कौशल प्रशिक्षण केंद्र की ओर से प्रशिक्षु प्रमाणपत्र वितरण किए गए। आश्रम के सभागार में हुए कार्यक्रम में 10 गांव के 40 लाभार्थियों को सिलाई, माटी कला, जैविक सब्जी उत्पादन, मोटर बाइक रिपेयरिंग, इलेक्टि्रशियन के स्वावलंबन प्रमाणपत्र दिए गए।
मुख्य अतिथि जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य जाति के पुरुष को 25 प्रतिशत अनुदान तथा अन्य सभी जाति के पुरुष-महिला को 35 प्रतिशत अनुदान और तीन वर्ष तक ब्याज अनुदान के रूप में विभाग की ओर से देने का प्रावधान है।
विशिष्ट अतिथि रोजा पावर सप्लाई कम्पनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक सीएसआर कुमार अवनीश ने कहा कि स्वावलंबन प्रमुख कार्यक्रम है। 40 युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विनोबा सेवा आश्रम के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया है। अध्यक्षता करते हुए आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि हर उद्यमी को अपनी इकाई में 10 लोगों को जोड़ना है। विशिष्ट अतिथि सीएसआर सहायक प्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण की सफलता संपूर्ण क्षेत्र के लिए उदाहरण बनेगी। इस दौरान आश्रम के सचिव मोहित कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक अखलाक खान, जेडी अग्निहोत्री, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।