शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अजीजगंज डैम पर गर्रा नदी में डूबा युवक

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 23 Jun 2023 01:30 AM IST

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के अजीजगंज डैम पर गर्रा नदी में एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिये उसकी तलाश कराई। देर शाम तक उसका कहीं सुराग नहीं लग सका था। शुक्रवार को सुबह फिर से तलाश कराई जाएगी।

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे एक युवक अजीजगंज डैम पर आया था। पुलिया पर खड़े होने के दौरान उसका पर अचानक स्लिप हो गया और वह नदी में जा गिरा। तेज बहाव के कारण बहते हुए वह काफी दूर तक चला गया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर उसकी तलाश शुरू कराई।

देर रात तक उसका कहीं भी सुराग नहीं लग सका था। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक कौन था और कहां से आया था, इस संबंध में जानकारी नहीं हो पाई है। शुक्रवार को सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू कराई जाएगी। युवक की पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button