शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीएम ने एसपी और डीएफओ के साथ कलश में डाली माटी

Connect News 24

DM put soil in the urn with SP and DFO

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तहसील सदर स्थित आर्य समाज मंदिर से मिट्टी लेतेडीएम व एसपी।

शाहजहांपुर। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत शनिवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक मीणा व डीएफओ प्रखर गुप्ता ने तहसील सदर में स्थित आर्य समाज मंदिर से मिट्टी ली और उसे कलश में डाला।

डीएम ने बताया कि आगामी 9 से 15 अगस्त तक जिले में मेरी माटी, मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिलापट स्थापना, पंच प्रण प्रतिज्ञा, अमृत वाटिका की स्थापना, वीरों का वंदन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

सभी ग्राम पंचायतों से मिट्टी लेकर कर्तव्यपथ दिल्ली स्थित अमृत वाटिका में पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर भी जनपद स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। कहा कि हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में मनाया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button